journey of life

भोलापन: एक अबूझ पहेली "भोलापन" आखिर क्या है इसकी परिभाषा? आखिर क्या कारण है जिसकी वजह से हम किसी इंसान को भोला मान लेते है? अक्सर भोले लोगो के लिए हमारे मन मे एक धारणा बैठी होती है की ऐसे लोग जमाने की रफ्तार से तालमेल नही बैठा पाते। हमें लगता है की जितनी समझदारी या चालाकी आज की तेज़ दौड़ती दुनिया मे चाहिए होती है भोले लोगो मे उसका अभाव होता है। कुछ हद तक हमे यह भी लगता है कि ऐसे लोग अपना भला बुरा नही समझ पाते है। इन्हें कोई भी आसानी से बहला फुसला कर आसानी से अपना काम निकलवा सकता है। कई बार उन्हें दुनियादारी सिखाने या अच्छा बुरा समझाने की कोशिश भी की जाती है, पर हर कोशिश अक्सर बेकार जाती है। परंतु क्या हम पूरे सच से अवगत है? क्या ऐसा संभव नही है कि कोई जब ऐसे लोगो का इस्तेमाल करता है तब ये लोग इस बात को भली भांति जानते हो की इनका इस्तेमाल किया जा रहा है पर क्यूंकि ऐसे लोग अक्सर कोई भी नुकसान होने पर हमारे मन मुताबिक प्रतिक्रिया नही देते या पलटकर जवाब नही देते, या उस बात को अनदेखा कर देते है, तब हमे लगने लगता है कि यह भोला इंसान है। क्या इस बात की संभावना नही है कि उ...